फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 150 डिलीवरी हर माह, फिर भी व्यवस्था बेपरवाह

Wed, 21 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। विकास खंड परिसर में संचालित प्रसव केंद्र में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। यहां बिजली कट जाने पर मोबाइल टार्च के सहारे डिलीवरी कराने के लिए महिलाएं मजबूर हैं। प्रसव केंद्र की कमियों को सुधारने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों से कहा लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित इस प्रसव केंद्र पर महीने में करीब 150-200 महिलाओं की डिलीवरी होती है। भवन काफी जर्जर है। शौचालय नहीं है। एक शौचालय यहां बहुत पहले बना था, लेकिन वह भी लगभग एक वर्ष से निष्प्रयोज्य है। पानी की टंकी रखी है। बोरिंग लगभग चार माह से खराब है। बिजली जाने के बाद प्रसव केंद्र में अंधेरा छा जाता है। यहां जो सोलर लगा है वह भी शोपीस है। महिलाओं की डिलीवरी मोबाइल टार्च के सहारे करानी पड़ती है।

डिलीवरी कराने पहुंची संतोष तिवारी, सुनीता, संजू, सीमा, उर्मिला, अर्चना, सुमन, चंदा ने बताया कि इस केंद्र पर शौचालय, पानी, लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसे ठीक कराना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर के अधीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि प्रसव केंद्र में जो भी कमी है, उसे दूर करने के लिए अधिकारियों से पत्राचार किया है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें