फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ऐली परसौली और गढ़ी के 15 मजरे बाढ़ से घिरे

Sun, 06 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में बाढ़ का नजारा। संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज/उमरी बेगमगंज। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से माझा क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। ऐली परसौली और गढ़ी के 15 मजरे बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नावें लगाई हैं। लाउडस्पीकर से लोगों को सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 106.340 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 27 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन नदी में डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम डिस्चार्ज 3,57,899 क्यूसेक पहुंच गया। शुक्रवार रात आठ बजे यह 3,50,385 क्यूसेक था, जो शनिवार सुबह 3,50,765 क्यूसेक दर्ज किया गया।
ऐली परसौली और गढ़ी के 15 मजरे बाढ़ की चपेट में हैं। गांवों के आसपास पानी भरने से पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है। खेतों में खड़ी धान की फसल भी पानी में डूबकर बर्बादी की कगार पर है। प्रशासन ने ऐली परसौली में 16 और गढ़ी में 10 नावें लगाई हैं। हनुमान रथ और स्टीमर से प्रभावित लोगों तक लंच पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर, जबरनगर, ब्यौंदा और परास समेत आसपास के गांवों में भी बाढ़ का पानी बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीण सुरजीत सिंह ने बताया कि बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बरसात में दैनिक मजदूरी का काम भी नहीं मिल रहा है। पशुपालक चारे के लिए परेशान हैं। उन्होंने गरीब परिवारों के लिए दोबारा राहत किट और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग की।

नकहरा तक पहुंचा पानी, नौ मजरों पर खतरा
नदी और एल्गिन-चरसड़ी बांध के बीच बसे नकहरा गांव के बाहर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर और बढ़ा तो गांव के नौ मजरे बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। लेखपाल बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पानी किसी मजरे या आबादी में नहीं पहुंचा है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि शनिवार को जलस्तर स्थिर रहा, जबकि डिस्चार्ज में मामूली वृद्धि हुई है। बहुवन मदार मांझा के सामने बांध की सुरक्षा के लिए परक्यूपाइन का जाल बिछाया गया है। फिलहाल बांध सुरक्षित है और लगातार निगरानी की जा रही है।

गोंडा में बाढ़ का नजारा। संवाद

गोंडा में बाढ़ का नजारा। संवाद

गोंडा में बाढ़ का नजारा। संवाद

गोंडा में बाढ़ का नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें