फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, नहीं मिला सुराग

Tue, 02 Dec 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना/गोंडा। धानेपुर के रेतवागाड़ा-देवरदा गांव की सीमा के पास रविवार को महिला का अधजला शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात स्थल से कुछ दूरी पर दो मार्गों पर लगे 15 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। हालांकि इनमें से छह कैमरे खराब मिले। नौ कैमरों में मिली फुटेज के सहारे पुलिस मामले में खुलासे का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी पूर्वी व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एएसपी मनोज कुमार रावत ने सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। सोमवार को भी पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास की झाड़ियों में महिला के अवशेष तलाशती रही। दोपहर बाद करीब एक बजे पुलिस टीम घटना स्थल से वापस लौट आई। एक घंटे बाद दोबारा डॉग स्क्वायड के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता भी झाड़ियों में दौड़ता रहा, लेकिन सुराग नहीं दे सका।

वारदात से एक दिन पहले व दो दिन बाद तक गुजरने वालों की हो रही तलाश
रेतवागाड़ा-देवरदा गांव की सीमा के समीप बंजर में हुई महिला की हत्या की वारदात के एक दिन पहले और दो दिन बाद तक बाबागंज याकूबगंज मार्ग से गुजरने वालों की जांच में पुलिस जुटी है। 27, 28 और 29 नवंबर को सहालग होने के कारण इस मार्ग से काफी वाहनों का आना-जाना रहा। पुलिस की जांच में इन तीन दिनों में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की संख्या करीब 600 सौ से अधिक रही है। इनमें 200 चौपहिया व 400 मोटर साइकिलें रहीं। पुलिस इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें