खरीफ सीजन की फसलों के लिए कृषि विभाग 15,440 क्विंटल बीज का वितरण करेगा। बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पंजीकृत किसानों को किया जाएगा। कृषि विभाग के बीज गोदामों पर अनुदानित व गैर अनुदानित बीज उपलब्ध है।
पिछले वर्ष की भांति शंकर प्रजाति का बीज वितरण ब्लॉकवार गोदामों पर निजी कंपनियों की ओर से किया जाना है। कृषि विभाग बीज वितरण की मॉनीटरिंग करेगा। शासन की ओर से जिले में बीज वितरण के लिए 14 बीज कंपनियों की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बार भी गोदामों पर केवल उन्हीं किसानों को बीज दिया जाएगा, जिन्होंने प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के पोर्टल पर किसान पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों को ही शासन की ओर से सब्सिडी भेजी जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी गोंडा विनय सिंह ने बताया कि किसानों को ब्लॉकों पर लगे स्टाल पर सभी फसलों का बीज बांटा जा रहा है। किसान बीज के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा लें।
किसानों के खाते में डीबीटी के तहत सीधे अनुदान की रकम भेजी जाएगी। ब्लॉक गोदाम पर बीज बांटा जा रहा है। किसान कभी बीज ले सकते हैं। किसान पंजीयन कराने के समय अपने बैंक के अपडेट खाता व खतौनी आदि का ब्यौरा दें, ताकि उनके बैंक खाते में बीज की सब्सिडी आसानी से पहुंच सके। ’
इनसेट
किसानों को वितरण किया जाने वाली बीज व बिक्री रेट
धान बीज की शंकर प्रजाति रेट (रुपये प्रति किलो)
एराइज 6444 275
पीएचबी-71 290
27 पी- 31 300
जेआरएच-5 240
यूएस- 382 240
वीएनआर 233 272
स्वर्णा एसएवीए-127 290
धान्या डीएएच-772 275
नोट - बीज का रेट रुपये प्रति किलो में है और सभी प्रजाति के बीज पर 130 रुपये प्रति किलो सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
इनसेट
खरीफ सीजन की अन्य फसलों के बीज रेट
बीज रेट
उरद 170
मूंग 125
तिल 111.70
मूंगफली 111.70
अरहर 0.00
सोयाबीन 150
नोट- सभी बीज पर 20 रुपये प्रति किलो अनुदान दिया जाना है।