फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा रहे थे अंगूठी पहनाने,पहुंच गए थानेे

विज्ञापन
विज्ञापन
जा रहे थे सगाई करने, पहुंच गए थानेे
विज्ञापन

शादी करने की तैयारी में जुटे प्रेमी के घर पुलिस के साथ पहुंची प्रेमिका
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी युवती से शादी रचाने की तैयारी कर रहे एक प्रेमी को उसकी प्रेमिका ने हवालात पहुंचा दिया। अचानक बदले इस घटनाक्रम से बेटे की तैयारी में जुटे परिजनों में मायूसी छा गई। उधर कन्या पक्ष को जब होने वाले दूल्हे के हवालात जाने की जानकारी हुई तो उसने भी इस रिश्ते से किनारा कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों पक्षों को इकट्ठा कर पंचायत कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मामला धानेपुर का है। कस्बे के रहने वाले रमेश कुमार के बेटे मोहित कसौंधन की मंगलवार को एंगेजमेंट थी। पूरा परिवार इसके लिए लड़की के घर मसकनवा जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच मोहित की प्रेमिका पुलिस के साथ उसके घर पहुंच गई। युवती के साथ पुलिस देखकर मोहित के परिजन अवाक हो गए। बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई की रहने वाली युवती के अनुसार उसका मोहित के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का दावा है कि दोनों साल भर पहले कोर्ट मैरिज भी कर चुके हैं। युवती ने बताया कि सोमवार को उसे पता चला कि मोहित उसके चोरी में दूसरी शादी करने जा रहा है। इस बात की तस्दीक करने के लिए वह मंगलवार को अपने जीजा के साथ धानेपुर आई थी। यहां आकर उसे पता चला कि मंगलवार को मोहित की एंगेजमेंट की रस्म होनी है और पूरा परिवार इस रस्म के लिए मसकनवा जाने की तैयारी कर रहा है। प्रेमी की इस बेवफाई से परेशान युवती धानेपुर थाने पहुंच गई और प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर उसकी सगाई की रस्म को रुकवाने की मांग की। तहरीर मिलते ही हरकत में आई पुलिस युवती के साथ मोहित के घर पहुंच गई और उसे थाने ले आई। प्रेमिका के साथ पुलिस को देखकर मोहित के हाथपांव फूल गए और उसके परिजन भी अवाक रह गए। वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी मोहित के होने वाले ससुराल वालों को हुई तो वह भी धानेपुर थाने आ धमके। मौके की नजाकत को देखकर उन्होंने मोहित के साथ अपनी बेटी का रिश्ता करने से किनारा कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश वाजपेयी ने बताया कि युवती की सूचना पर उसके पे्रमी की शादी रोक दी गई है। कल दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। इस मामले में अगर युवती तहरीर देती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें