दोस्तों संग मिल मंगेतर से किया सामूहिक दुराचार
डीआईजी के आदेश पर चार के खिलाफ गैंगरेप का केस
अमर उजाला ब्यूरो
खाेंड़ारे गोंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने मंगेतर पर शादी का झांसा देकर लगातार छह माह तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक के तीन दोस्तों ने भी उसके साथ ामूहिक दुराचार किया। इस मामले में युवती ने डीआईजी के आदेश पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खोंड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीया युवती के मुताबिक उसके परिजनों ने छह माह पहले पड़ोसी जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ उसका निकाह तय किया था। निकाह तय होने के बाद वह युवक के घर आने जाने लगी। इसी बीच मौका पाकर युवक ने उसे साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। युवती का आरोप है कि बहाना बनाकर युवक उसे लखनऊ भी ले गया और वहां उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो पहले तो वह झांसा देता रहा लेकिन जब उसके परिजनों ने युवक के घर वालाें से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत खोंड़ारे थाने पर की लेकिन पुलिस ने उसी सुनवाई नही की। परेशान होकर उसने डीआईजी के समक्ष शिकायत की और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। डीआईजी के आदेश पर रविवार को खोंडारे पुलिस ने आरोपी शाहिद,मो रजा व अजमेरी निवासी सादुल्लानगर जनपद बलरामपर व तौकीर निवासी नेवादा सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर े खिलाफ सामूहिक दुराचार,मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।