फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई हार्ईस्कूल में 99.99 फीसदी छात्रों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
237 मेधावियों को मिले 10 सीजीपीए नंबर
सीबीएसई हाई स्कूल में 99.99 फीसदी छात्रों ने लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार जिले के 99.99 छत्रों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। परीक्षा में शामिल 1861 छात्र छात्राओं में से 1860 मेधावियों ने सफलता हासिल की है। 237 छात्र छात्राओं को 10 सीजीपीए अंक मिले हैं। शनिवार को परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र छात्राओं ने जमकर जश्र मनाया और एक दूसरे को बधाई दी।
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस वर्ष केंद्रीय विद्यालय, फातिमा स्कूल, सेंट जेवियर्स, रघुकुल विद्यापीठ, महर्षि विद्या मंदिर, रवि चिल्ड्रेन स्कूल, एम्स इंटरनेशनल, नारायना पब्लिक स्कूल व मनकापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट माइकल स्कूल, महर्षि स्कूल व केंद्रीय विद्यालय समेत 12 स्कूलों के कुल 1861 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद छात्र बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शनिवार की सुबह से ही साइबर कैफे पर छात्र व उनके अभिभावक परीक्षा परिणाम जानने के जुटे हुए थे। दोपहर बाद जैसे ही नतीजों की घोषण हुई उल्लास व प्रसन्नता से हर कोई झूम उठा। परीक्षा में शामिल 1861 परीक्षार्थियों मे से एक परीक्षार्थी को छोड़कर अन्य 1860 छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहरा दिया। परिणाम देखते ही छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस वर्ष हाईस्कूल के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। हर 10 में से एक छात्र ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है। इन परिणामों में 237 छात्र छात्राओं को 10 सीजीपीए अंक मिले हैं।
विज्ञापन

फोटो-1-2
इनसेट
प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य
गोंडा। फातिमा स्कूल की छात्रा ऐश्वर्या द्विवेदी ने सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक लाकर अपने माता पिता को गौरान्वित किया है। ऐश्वर्या के पिता मेहनौन विधासभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है और माता पूनम द्विवेदी गृहणी है। ऐश्वर्या का पंसदीदा विषय जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान है। वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। ऐश्वर्या अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पूनम को देती हैं। ऐश्वर्या का कहना है कि रात में जब वह उठकर पढ़ाई करती थी तो मम्मी भी उसके साथ ही जागते हुए बैठी रहती थी।
इनसेट
गणित का प्रोफेसर बनने की चाह
गोंडा। शहर के नारायना पब्लिक स्कूल में पढने वाली अंजली मिश्रा को हाईस्कूल में 10 सीजीपीए अंक मिले हैं। अंजली की माता ऊषा मिश्रा गृहणी है व पिता रघुवंश मिश्रा पेशे से व्यवसाई हैं। अंजली ने बताया कि उसने 8 से 10 ांटे तक लगातार पढ़ाई की है। गणित उसका प्रिय विषय है और आगे चलकर वह गणित की प्रोफेसर बनना चाहती है।
फोटो-4
इनसेट
डाक्टर बनकर सेवा का लक्ष्य
गोंडा। फातिमा स्कूल के छात्र श्रेयस गुप्ता को भी हाईस्कूल की परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक मिला है। श्रेयस के पिता विनोद कुमार गुप्ता पेशे से व्यवसायी है और माता बेबी गुप्ता गृहणी है। श्रेयस आगे चलकर डाक्टर बनना चाहता है और समाज के गरीब व पिछड़े लोगो की सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन

फोटो-3
बाक्स
इन मेधावियों को मिले 10 सीजीपीए अंक
सचिन कुमार पांडेय आदर्श श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह, संतोष कुमार, शची सिंह, दुर्गेश दूबे, भानु प्रकाश सिंह, वंश जायसवाल, मनोज वर्मा, नीरज पांडेय, अभिषेक प्रताप सिंह, मनीष जायसवाल, आनंद त्रिपाठी, साक्षी त्रिपाठी, उदयनरायन यादव, श्रुति पांडेय, सृष्टि पांडेय, आलोक पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय, सुखदराज सिंह, कुमारी सन्ध्या, शकीना बानो, अच्युतानंद पांडेय, आर्यन त्रिपाठी, गौतम सेठ, रुचिता, शिवानी सिंह, सिंधुजा सिंह, सुमित अग्रवाल, सुनील कुमार, तृप्ति, वैभव तिवारी, मनीष चंद्र तिवारी, रवी कुमार, श्रेया सिंह, सौरभ पांडेय, सैफ जमाल खान, समीर अहमद,सुसंस्कृति द्विवेदी,तलब सचान,रिमीना मिश्रा, सर्वप्रिया त्रिपाठी, शौर्य सक्सेना, सुरभि मिश्रा, अर्पिता द्विवेदी, यगेश रंजन शुक्ला, आयुषी श्रीवास्तव, समीक्षा तिवारी, वीरेंद्र सोनी, अभिषेक शुक्ला, साक्षी, खुशी कौशल, राजशेखर वर्मा, आदर्श भाई पटेल, मनोज कुमार, प्रिया तिवारी, पुष्पा तिवारी, रघुनाथ सिंह यादव, राहुल तिवारी, सोनिया सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें