फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केंद्रों पर डंप पड़ा 1.46 लाख क्विंटल धान, नहीं हो रही उठान

Sun, 12 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में धान खरीद का लक्ष्य तो पूरा होने वाला है, लेकिन इन्हें मिल तक पहुंचाने में लापरवाही बरती जा रही है। केंद्रों पर करीब एक लाख 40 हजार क्विंटल धान डंप पड़ा है, जिसकी उठान नहीं हो रही है। रविवार को बारिश होने पर क्रय केंद्र प्रभारियों ने पॉलीथीन से बचाव की कोशिश की। लेकिन यदि बारिश तेज हुई तो धान खराब हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में 111 क्रय केंद्रों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। शासन की ओर से इस बार 10,20,000 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष में छह क्रय एजेंसियों ने मिलकर 8,58,360 क्विंटल धान की खरीद कर ली है। नियमानुसार खरीदे गए धान को जल्द ही कुटाई के लिए राइस मिलों तक पहुंचाना था, लेकिन अभी 1.46 लाख क्विंटल धान केंद्रों पर अवशेष पड़ा है। रविवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश होने लगी तो क्रय केंद्र प्रभारियों ने आनन फानन पॉलीथीन से बचाने की कोशिश की। तरबगंज बाजार में बने क्रय केंद्र पर बाहर खुले में 3000 क्विंटल धान पड़ा था, बारिश होने पर इसे पॉलीथीन से ढका गया। क्रय केंद्र प्रभारी दीपक गौड़ ने बताया कि धान को भीगने से बचाने की पूरी व्यवस्था है। इसी प्रकार ज्यादातर केंद्रों पर धान खुले में रखा है, जो तेज बारिश होने पर खराब हो सकता है।
शेड के अंदर या तिरपाल से ढकी हुई हैं धान की बोरियां
डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि खरीदे गए धान का करीब 80 फीसदी मिल को भेजा जा चुका है। जो धान केंद्र पर अवशेष है, उसे शेड के भीतर या पॉलीथीन से ढककर रखा गया है। बारिश से नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें