फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 पंचायतों के विकास की 12 करोड़ की योजना को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
62 पंचायतों के विकास को 12 करोड़ की योजना पास

गोंडा। ब्लाक में क्षेत्र पंचायत समिति ने 62 गांव पंचायतों के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। गांवों में 12 करोड़ के बजट से कई परियोजनाएं शरू होंगी। मनरेगा के कार्यों में रोजगार सृजन की योजनाएं शामिल होंगी।

इसमें सड़कों की पटाई, गड्ढों की भराई की साथ ही तालाबों के जीर्णोद्वार, नदियों का कायाकल्प समेत वर्मी कंपोस्ट आदि की परियोजनाओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्य वित्त से पक्के कार्यों को शामिल करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त राम बहादुर सिंह ने कहाकि विकास के साथ ही श्रमिकों को बड़े स्तर पर गांवों में ही रोजगार दिए जाने की व्यवस्था योजनाओं से की जाए। उन्होने जोर दिया कि गावों की एक योजना बनाएं जिससे विकास कार्यों के साथ ही गरीबों को रोजगार मिल सके।

स्थानीय विकास खण्ड परिसर के मीटिंग हाल में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वित्त वर्ष 2019-20 में 62 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ रुपये की मनरेगा वित्त योजना व क्षेत्र पंचायत के राज्य वित्त की 45 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी।

अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह ने किया और योजनाओं को स्वीकृति दी। उन्होंने कहाकि क्षेत्र में ऐसे कार्य किए जाएंगे जिससे 10 हजार से अधिक मजदूरों को सौ दिन का रोजगार मुहैय्या हो सके।

गांवों की सड़कों के विकास के साथ ही बजंर, ऊसर भूमियों को उपजाऊ बनाने की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। खेती लायक भूमि का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागों की योजनाओं में भी तेजी लाने की तैयारी बनी।

खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ने बताया कि ब्लाक की कई पंचायतों में नई परियोजनाएं शुरु होंगी। अभी जो भी प्रस्ताव आए हैं उनके आधार पर परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं।

उनका प्रयास है कि हर दिन 100 से अधिक परियोजनाओं पर कार्य ब्लाक की पंचायतों में होता रहे। दो से पांच परियोजनाएं एक गांव की तैयार कराई जा रही हैं और दो परियोजनाओं पर हर दिन कार्य होने पर जोर दिया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक कार्य हों और श्रमिकों को रोजगार मुहैय्या हो सके।

इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह बबलू, एसीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस मिश्र ने भी संबोधित किया।

ब्लाक में शौचालय निर्माण में अव्वल रहने वाली पंचायतों की तारीफ की गई। गावों के प्रधानों को बधाई देते हुए अन्य पंचायतों को भी उसी तरह से कार्य करने को कहा गया।

जिससे ब्लाक अव्वल हो सके। प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत बिरहमतपुर गांव रहा। यहां के प्रधान प्रतिनिधि जावेद अहमद, मनरेगा कार्यों में अव्वल रहने वाली पंचायत बेलिया के प्रधान प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह ने सम्मानित करके उत्साह बढाया।

क्षेत्र पंचायत की बैठक में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त राम बहादुर सिंह ने शहीद परिवार की मदद के लिए 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि पूरा देश शहीद परिवारों के साथ है, ऐसे मौके पर उनकी मदद के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने अपील किया कि शहीद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें