फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा बिजली का खंभा, दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाइन खींचते समय गिरा बिजली का खंभा, दबकर महिला की मौत

गोंडा। घर से शुक्लागंज तिराहे पर शुक्रवार रात एक महिला खरीददारी करने गई थी। उसी तिराहे पर बिजली के तार बदलने का काम चल रहा था। उधर से गुजर रही एक पिकअप में बिजली की केबिल अचानक फंस गई।

मगर पिकअप चालक उसे देख न सका और पिकअप आगे बढ़ा दिया। जिससे तार के खिचाव से बिजली का खंभा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। खंभे की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना धानेपुर क्षेत्र के त्रिभुवन नगर ग्रंट गांव के रहने वाले ऐनल पुत्र शेर मोहम्मद ने बताया कि उसकी 60 वर्षीया पत्नी हासतू शुक्रवार की रात शुक्लागंज तिराहे पर खरीददारी करने गई थी।
विज्ञापन


इस बीच तिराहे पर तार बदलने का काम चल रहा था, एक खंभे पर केबिल लटक रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही एक पिकअप के पिछले हिस्से में केबिल फंस गई।

मगर पिकअप चालक को उसे देख नहीं सका और पिकअप लेकर आगे बढ़ता रहा। जिससे खंभा टूटकर हासतू पर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

ऐनुल ने थाना धानेपुर में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें