फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी का पैसा मांगने पर बाप-बेटे ने दलित को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर बाप-बेटे ने दलित को पीटा

गोंडा। रामपुर खरहटा गांव के मजरे नदई पुरवा में मजदूरी मांगने से नाराज बाप-बेटे ने एक दलित से अभद्रता की। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर दलित व्यक्ति की पिटाई कर दी।

मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मंगलवार को थाना वजीरगंज में बाप-बेटे के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के रामपुर खरहटा गांव के मजरे नदई पुरवा निवासी राम सागर ने थाना वजीरगंज में मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने इसी गांव के कपिल उर्फ मनोज के घर मजदूरी की थी।
विज्ञापन


मजदूरी का पैसा कपिल ने बकाया कर दिया था। राम सागर ने बताया कि 31 जुलाई को वह मजदूरी का बकाया पैसा मांगने कपिल के घर गया था। इसी से नाराज होकर कपिल उर्फ मनोज व उसके पिता भवानी सिंह अभद्रता करते हुए उसे दौड़ा लिए और उसके घर में घुस आए।

दोनो ने घर में घुसकर उसे मारा पीटा। राम सागर ने बताया कि उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर बाप-बेटों के खिलाफ तहरीर दी। इसकी जानकारी होने पर बाप-बेटे ने 09 अगस्त व 23 अगस्त को तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया, जब उसने तहरीर वापस नहीं लिया तो जान से मारने की धमकी देते हुए उसे दोबारा मारापीटा।
विज्ञापन


राम सागर ने एसपी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी के आदेश पर कपिल उर्फ मनोज व उसके पिता भवानी सिंह के खिलाफ थाना वजीरगंज में मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें