फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने की छापेमारी, जमानत राशि जब्त करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा पाया कोटेदार
विज्ञापन


गोंडा। राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने सोमवार को सरकारी कोटे की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी में मिली खामियों पर डीएम के आदेश पर कोटेदार की जमानत राशि जब्त कर ली गई है।

झंझरी के ग्राम कपूरपुर के कोटेदार के यहां सोमवार को अचानक डीएम के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। डीएम ने पहुंचते ही कोटेदार से स्टाक सत्यापन के लिए रजिस्टर मांगा तो कोटेदार धूपनरायन स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने वहां पर लगे तौल कांटे पर स्वयं बांट रखवाकर कांटे की पड़ताल की जिसमें आधा किलोग्राम का अंतर पाया गया। जिलाधिकारी ने वहीं पर कोटेदार को जमकर फटकार लगाई तथा पूर्ति निरीक्षक को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

पूर्ति निरीक्षक की जांच में पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय कार्ड धारकों की सूची, शिकायत पट्टिका प्रदर्शित नहीं पाई गई। इसके अलावा स्टॉक बोर्ड भी अपडेट नहीं मिला। जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर कोटेदार की जमानत राशि पांच हजार जब्त करने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी कोटेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे सब कार्ड धारकों की सूची, शिकायत पट्टिका प्रदर्शित करें तथा स्टॉक बोर्ड अपडेट रखें वरना औचक निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर जानबूझकर गुमराह करना व गड़बड़ी मानते हुए कठोर कार्यवाही कर दी जाए़।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि राशन वितरण में गड़बड़ करने वाले सुधर जाएं वरना ठीक नहीं होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें