फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ की लागत से नवाबगंज मेें स्थापित होगा ट्रेनिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
10 करोड़ से नवाबगंज मेें स्थापित किया जाएगा ट्रेनिंग सेंटर

गोंडा। कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए नवाबगंज में 10 करोड़ रुपये की लागत से ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। प्रशिक्षण लेने वाले युवक युवतियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इस सेंटर पर गोंडा फैजाबाद व बलरामपुर जिले के 1540 युवाओं को 36 माह का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने ट्रेनिंग देने के लिए कामर्शियल साइनबैग लिमिटेड नाम की संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बेरोजगारों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देकर उन्हे रोजगार मुहैया कराने के लिए दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना का संचालन किया जा रहा है।

इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवकों व युवतियों को विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार प्रदान किया जाना है। इसके तहत जिले के नवाबगंज कस्बे में कौशल विकास मिशन के ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना किए जाने की स्वीकृति मिली है।

इस सेंटर की स्थापना के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने संयुक्त रुप से 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से गोंडा समेत फैजाबाद व बलरामपुर जिले के 1540 युवक युवतियों को 36 महीने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की तरफ से कामर्शियल साइनबैग लिमिटेड नाम की संस्था को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नाबार्ड की नैबकान्स को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की मानिटरिंग करेगी जबकि कैट वित्तीय मामलों की आडिट करेगी।

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत संचालित किए जाने वाले इस ट्रेनिंग सेंटर में तीन ट्रेड कवर किए जाएंगे। ट्रेनिंग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी रिटेल सेल्स एसोसिएट, लोडिंग सुपरवाइजर व इंडस्ट्रियल सिविंग मशीन आपरेटर की ट्रेनिंग ले सकेंगे। ट्रेनिंग पूरा करने के बाद उनके प्लेसमेंट की जिम्मेदारी भी ट्रेनिंग कराने वाली कंपनी की होगी।

गोंडा। इस ट्रेनिंग सेंटर में आरक्षण के आधार पर प्रवेश देने का खाका तैयार किया गया है। 1540 सीटों में से 693 सीटें अनुसूचित जाति,16 सीटें अनुसूचित जनजाति व 262 सीटें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के मुताबिक 509 सीटों पर प्रवेश मिल सकेगा। 569 सीटों पर सामान्य वर्ग के युवक प्रवेश ले सकेंगे।

गोंडा।दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत संचालित किए जाने वाले इस ट्रेनिंग सेंटर में मनरेगा मजदूरों के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

मनरेगा लाइफ प्रोजेक्ट योजना के तहत कुल सीटों में से 20 प्रतिशत सीटें मनरेगा मजदूरों के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके तहत करीब 308 सीटों पर मनरेगा मजदूर प्रवेश लेकर प्रशिक्षण ले सकेंगे। इन सीटों पर भी आरक्षण के नियम लागू होंगे।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत नवाबगंज में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है। प्रशिक्षण के लिए नामित की गई संस्था ने काम शुरु कर दिया है। जल्द ही प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयनित स्थल की विजिट कर सेंटर का संचालन प्रारंभ कराया जाएगा।
-दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें