फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 47 विद्यालयों के 1400 मेधावियों का हुआ सम्मान

Fri, 21 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रघुकुल विद्यापीठ में छात्राओं को सम्मानित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। सिविल लाइंस स्थित श्री रघुकुल विद्यापीठ में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के चतुर्थ चरण का आयोजन किया गया। इसमें पंडरीकृपाल, झंझरी, रूपईडीह और सदर विकासखंड के 47 विद्यालयों से आए करीब 1400 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि शिक्षित और प्रतिभावान युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विद्यार्थियों की मेहनत और संघर्ष ही उनके भविष्य की नींव है। सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन व संयोजन डॉ. नवीन सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, डॉ. ओएन पांडेय, सूर्य नारायण तिवारी, सुनील सिंह, संजीव सिंह, अजिताभ दुबे, श्रीकांत पांडेय, आशीष मिश्र, सुमित भूषण सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

बाबा रामदेव पर साधा निशाना

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि रामदेव स्वदेशी के नाम से शुरू हुए थे, लेकिन अब नकली उत्पादों तक पहुंच गए हैं। बृजभूषण ने नकली घी के चलन को लेकर भी रामदेव पर निशाना साधा। बृजभूषण ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि इस बार बाबा रामदेव को सिंदूर, टिकुली और सलवार छोड़कर आरपार की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का आंदोलन करना जरूरी है, क्योंकि उनकी शुरुआत स्वदेशी के नाम पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें