फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1.40 लाख वृद्धाओं को बस में मुफ्त सफर का तोहफा

Wed, 26 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 60 साल से अधिक उम्र की करीब 1.40 लाख महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें रोडवेज बसों में सफर करने के लिए किराया नहीं देना होगा। बुधवार को शुरू की गई लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग महिलाएं उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। योजना को लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की उत्तर प्रदेश की निवासी महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी। यात्रा के दौरान उन्हें अपनी पहचान और उम्र के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद उनसे बस का किराया नहीं लिया जाएगा। इससे जिले में करीब एक लाख 40 हजार बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को योजना को लेकर आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू हो गई है। विस्तृत शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। शासनादेश मिलने के बाद उसी के अनुसार योजना को लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया राहत देने वाला कदम
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी मनीषा मिश्रा ने कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं के लिए काफी बेहतर है। इससे बुजुर्ग महिलाओं को आने-जाने में आर्थिक परेशानी नहीं होगी और वे जरूरत के अनुसार आसानी से यात्रा कर सकेंगी। सरिता तिवारी ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा अच्छी पहल है। इससे उन्हें आत्मनिर्भरता का एहसास होगा और जरूरी कामों के लिए आने-जाने में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें