फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वीजा दिलाने के नाम पर 1.40 लाख ठगे

Sun, 01 Jun 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर के श्रीनगर गांव निवासी राजेश व राम स्वरूप ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 13 महीने पहले गांव के ही राम उग्गर उर्फ रामू, कल्लू व फुलटुरु व राम उग्गर के भांजे राहुल निवासी श्रीदत्तगंज बलरामपुर मिले। वीजा व पासपोर्ट बनवाकर लीबिया में रोजगार दिलाने का झांसा दिया। कहा कि वहां पर पीओपी काम दिला देंगे। इसके लिए 70 -70 हजार रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन

राजेश व राम स्वरूप के मुताबिक आरोपियों की बातों पर विश्वास कर पहले दस-दस हजार रुपये दिए। इसके बाद कर्ज लेकर बाकी रकम भी दे दी। फिर आरोपियों ने मेडिकल कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। रकम की व्यवस्था होने पर राम उग्गर दोनों को गोरखपुर में गिरीश सिंह नामक व्यक्ति के पास ले गया। वहां रकम लेने के बाद कागजात पर अंगूठा व दस्तखत कराया। लेकिन उसके बाद भी वीजा और पासपोर्ट नहीं मिला। जब दोनों ने दबाव बनाया तो फर्जी वीजा और पासपोर्ट दे दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें