डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज में अयोध्या मार्ग पर वनघुसरा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल तरबगंज के रामपुर टेंगरहा निवासी सुल्तान अहमद (65) की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। शनिवार को वह किसी काम से मुख्यालय गए थे। देर शाम लौटते समय बनघुसरा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सुल्तान को एबुलेंस से मेडिकल काॅलेज गोंडा भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे हैं। चौकी प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)