फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉइंट फेल होने से डेढ़ घंटे ठप रहा रेल ट्रैक

Sun, 05 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैजापुर-कचेहरी के बीच डाउन ट्रैक पर रविवार की शाम पॉइंट फेल हो जाने से करीब डेढ़ घंटे तक लखनऊ से गोंडा आने वाली सभी ट्रेनों का संचालन ठप रहा।  इस कारण कई ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहीं।      
विज्ञापन

   
रविवार की शाम छह बजे मैजापुर-कचेहरी रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे के डाउन ट्रैक पर ब्रेक प्वाइंट फेल हो गया। इसके चलते लखनऊ से गोंडा आ रही सभी ट्रेनों को जहां थी, वहीं रोक दिया गया।

गोरखपुर इंटरसिटी जरवल, बादशाहनगर गोरखपुर इंटरसिटी करनैलगंज, लखनऊ-बरौनी चौकाघाट, पोरबंदर एक्सप्रेस मैजापुर पर रोक दी गई। करीब डेढ़ घंटे बजे के बाद जब खराबी को दुरुस्त किया गया तब जाकर ट्रेन संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन


वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र ने बताया कि मैजापुर-कचेहरी के बीच डाउन ट्रैक का ब्रेक प्वाइंट फेल हो गया था, इस कारण ट्रैक को ठीक करने के लिए ब्लॉक कर दिया गया था, अब ट्रेेनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें