फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अंक सुधार के लिए 139 विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई की दूसरी परीक्षा

Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीबीएसई की हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शनिवार को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित हुई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा इस के लिए 146 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 139 ने परीक्षा में भाग लिया। सात अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 01:30 बजे तक चली। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे से ही केंद्रों में प्रवेश दिया जाने लगा। प्रवेश से पहले सघन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की गई। सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
शहर के फातिमा स्कूल केंद्र में सभी 24 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। रघुकुल विद्यापीठ में 46 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 44 उपस्थित व दो अनुपस्थित मिले। मनकापुर स्थित सेंट माइकल स्कूल में 76 में से 71 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सीबीएसई समन्वयक एवं फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरिस ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं, कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें