फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीएम ग्राम सड़क योजना से जुड़ेंगे 135 गांव व मजरे

Sun, 14 Dec 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 135 गांव व मजरों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजेएसवाई) से जोड़ा जाएगा। इसके प्रस्ताव को प्रदेश सरकार के बाद केंद्र सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। निर्माण शुरू करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सर्वे करा रहा है। निर्माण की लागत आदि का प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छह माह पहले जिलेभर के छोटे-छोटे गांव व मजरों को जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य सरकार ने स्वीकृति के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार स्तर से स्वीकृति के लिए भेजा था। जिले में 135 सड़कें बनाने के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इन गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। निर्माण शुरू कराने के लिए विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही लागत आदि का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति व बजट आवंटित होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
इन गांव व मजरों में बनेंगी सड़कें



बड़काडीह, जश्नपुर, भिरवा, तकिया, टेंगनहवा, चौधरीपुरवा, घटहनपुरवा, खेमपुरवा, रामधनगांव, चंद्रभानपुरवा, कटहर बुटहनी, तिलहवा, चौहानपुरवा, केवटनपुरवा, अहिरौलिया, बनकटवा, बिनौहनी खास, गड़रहवा, कुकरिहा, बहलौलपुर लोहवान, बालपुर जाट, चौबेगांव, मधुपुर, तिवारीपुरवा, शेरापार, धोबहा तिलकपुर, लल्लूपुरवा, खंभरिया, खौदी, पूरे गुनई, नई बस्ती, तुलसीपुर माझा, राजापुरवा, रामनगर, तुरकौलिया, असरेखी, बिरवा, दुल्लापुरवा, नंदौर रेती, नरायनपुर जयसिंह, रमईपुर, शुकुल कौड़िया, टकटोना, पिपरा, रामपुर खरहटा, हजरतपुर आदि मजरे व गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बभनजोत ब्लॉक की सबसे अधिक सड़कें स्वीकृत
बभनजोत की 25, परसपुर व बेलसर की 11-11, पंडरीकृपाल व बेलसर की 10-10, इटियाथोक, झंझरी व कटरा बाजार की नौ-नौ, नवाबगंज की आठ, छपिया व मनकापुर की सात-सात, तरबगंज की छह, मुजेहना की पांच, वजीरगंज की चार, करनैलगंज की तीन और हलधरमऊ की एक सड़क को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें