फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने कार से उड़ाई रिवाल्वर व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उचक्कों ने कार से उड़ाई रिवॉल्वर व नकदी

गोंडा। इलाहाबाद बैंक की शाखा वजीरगंज से शुक्रवार को रुपये निकालने आये एक ग्राहक की कार से उचक्कों ने रिवाल्वर समेत 10 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा धनेश्वरपुर के मजरे पकडिहवा निवासी कमल बहादुर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर अपनी वैगनआर कार से इलाहाबाद बैंक की शाखा वजीरगंज आये थे। बैंक में जाने से पहले उन्होंने अपनी कार लाक करने के बाद वजीरगंज-झिलाही मार्ग पर सड़क किनारे बैंक के पास खड़ी कर दी और बैंक के अंदर चले गए।
विज्ञापन



बैंक से रुपए ट्रांसफर करके लौटे तो देखा तो गाड़ी से बैग गायब था, जिसमें 10 हजार रुपये व रिवाल्वर रखी थी। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


कमल बहादुर सिंह ने थाना वजीरगंज में उचक्के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूचना पर सीओ तरबगंज कृष्ण चन्द्र सिंह व सर्विलांस सेल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें