फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 लेखपालों को बर्खास्तगी की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
117 लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस

गोंडा। लेखपालों की पिछले 10 दिन से चल रही हड़ताल शासकीय कार्य लगभग ठप हो गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 117 लेखपालों को बर्खास्तगी की नोटिस जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ इतनी कड़ी चेतावनी के बावजूद लेखपाल आरपार की लड़ाई के मूड में धरने पर जमे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिला लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपाल पिछले 10 दिन से अपनी आठ सूत्री
मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सभी लेखपाल हड़ताल कर शासकीय कार्य से दूरी बना रखी है।

आय,जाति व निवास प्रमाण पत्र न बन पाने से लोग तहसील से लेकर लोकवाणी केंद्रों पर भटक रहे हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला मंत्री राम बहादुर पाण्डेय का कहना है कि जबतक लेखपालों की मांगों को लेकर शासनादेश जारी नही हो जाता धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर लेखपालों की मनमानी से शासकीय कार्य पर पानी अब सिर से ऊपर चढ़ने लगा है। लेखपालों के सहयोग न करने से शासकीय कार्य ठप पड़ता देख जिला प्रशासन भी अब एक्शनमोड में आ गया है। प्रशासन ने सभी लेखपालों को कार्रवाई के लिए चेतावनी नोटिस जारी करने के साथ मृतक आश्रित परिवीक्षाधीन 11 व सीधी भर्ती के परिवीक्षाधीन 106 लेखपालों को बर्खास्तगी की नोटिस जारी कर दी है। अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने अब तक कुल 117 लेखपालों को कार्य बर्खास्तगी की नोटिस भेजी है।
इनसेट
जिले में लेखपालों के तैनाती की स्थिति
कुल कार्यरत लेखपालों की संख्या - 448
कुल स्थायी लेखपालों की संख्या - 331
मृतक आश्रित परिवीक्षाधीन लेखपाल - 11
सीधी भर्ती के परिवीधीन लेखपालों - 106
हड़ताल से वापस आने वाले लेखपाल- 00
शासकीय कार्य में संबद्ध लेखपाल - 12
कुल लेखपालों के स्वीकृत पद - 548
इनसेट
लेखपालों के हड़ताल से लंबित पड़ी आय,जाति निवास की रिपोर्ट
आय प्रमाण पत्र - 6094
जाति प्रमाण पत्र - 7948
निवास प्रमाण पत्र - 4793
कुल - 18835

इनसेट
हड़ताल कर रहे लेखपालों की क्या हैं मांगें-
वेतन उच्चीकृत करने, वेतन विसंगति को दूर करने, पेंशन विसंगति को दूर करने , भत्तों में वृद्धि करने, राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली को कैबिनेट स पारित कराने, लैपटाप व स्मार्ट फोन दिलाने, प्रोन्नत दिलाने व आधारभूत सुविधाएं दिलाने।
इनसेट
बिना आय जाति प्रमाणपत्र के करें दाखिला
गोंडा। लेखपालों के लगातार हड़ताल से आय जाति प्रमाणपत्र न मिलले छात्रों को दूसरे कक्षा व स्कूल में दाखिला लेने में असुविधा हो रही थी। इस पर डाआईओएस ने सभी कॉलेज/स्कूल के प्राचार्य प्रधानाचार्य को पत्र भेज कर आदेश दिया है कि छात्र छात्राओं का प्रवेश बिना आय जाति प्रमाण पत्र के प्रोविजनल रूप में अर्ह छात्र छात्राओं का प्रवेश लें लें।
विज्ञापन

इनसेट
लेखपाल कुछ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं इससे कई शासकीय कार्य बाधित हैं। कई बार चेतावनी के बावजूद हड़ताल से न लौटने पर 117 लेखपालों को कार्य समाप्ति व अन्य सभी को चेतावनी नोटिस जारी की गई है। कार्य पर न लौटने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।’
-रत्नाकर मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें