फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नगर में वोटर आज चुनेंगे अपनी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
1.61 लाख वोटर आज चुनेंगे अपनी सरकार
विज्ञापन


गोंडा। जिस लोक तन्त्र के महापर्व का इंतजार था लो वह घड़ी आ गई। जिले के सात नगर में वोटर बुधवार को अपनी मन पसन्द की सरकार चुनेंगे। जिले के 1.61 लाख मतदाता तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत के अलग-अलग कुल सात नगर अध्यक्ष व कुल 122 सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में कूदे कुल 575 उम्मीदवारों का सियासती तकदीर लिखेंगे।

मतदान शुरू होने में सिर्फ चन्द घण्टे ही शेष बचे हैं। लोक तंत्र के इस महापर्व पर बुधवार को जिले का सभी नगरीय क्षेत्र के मतदान केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक उल्लास का माहौल रहेगा।
विज्ञापन


मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह है वहीं अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए चुनावी रण क्षेत्र में कूदे उम्मीदवारों के दिल की धड़कने तेज हो गयी हैं। जैसे जैसे मतदान की घड़ी करीब आ रही है उम्मीदवारों को अपने हार जीत को लेकर तरह तरह के अच्छे बुरे ख्याल आ रहे हैं।

इसमें से कई उम्मीदवारों को तो अपने इस इम्तेहान का कुछ नतीजा पहले से ही समझ में आने लगा है। कई अपनी फील्ड जमी देखकर गदगद हैं तो कई के चेहरों पर हवाईयां उड़ रही हैं। यही हाल उम्मीदवारों के समर्थक खेमे में है। अभी तक जिस उम्मीदवार के घर व चुनाव कार्यालयों में लोगों की खचाखच भीड़ दिखती थी चुनावी बयार देखकर अब वह भीड़ भी धीरे से इधर उधर हो गई है।

मतदान कराने को लेकर 220 पोलिंग पार्टियां रवाना

गोंडा। जिले के तीन नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत क्षेत्रों में होने वाले अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव के मतदान को लेकर मंगलवार को 220 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज (टामसन) परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी करायी गई।

सभी मतदेय स्थलों के लिए एक पीठासीन अधिकारी एक मतदान कार्मिक प्रथम,एक मतदान कार्मिक द्वितीय व एक मतदान कार्मित तृतीय समेत चार कर्मचारियों के अलावा पुलिस फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

मतदान कराने को लेकर पोलिंग पार्टियों को नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के बैलेट पेपर मुहर, लाख, धागा, स्याही, पेन, निर्वाचक नामावली आदि के थैले के अलावा मत पेटिका मुहैया कराया गया।

टीमों ने अपने पूरे साजो सामान के साथ मुस्तैदी से टीमों की रवानगी करायी गई। मतदान कराने में कई विभाग के महिला व पुरूष मतदान कार्मिकों को लगाया गया है। इस बार ऐसा मौका है कि हर बूथ के लिए पोलिंग पार्टी के साथ एक एक महिला कांस्टेबिल को भेजा गया है।
प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी का लिया जाएजा

गोंडा। निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात चुनाव प्रेक्षक हेमन्त राव मंगलवार को लाईजनिक आफीसर असिस्टेण्ट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल पहुंचे। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवानगी का जायजा लिया।

इसके बाद प्रेक्षक ने वहां मौजूद जिलाधिकारी जेबी सिंह व एसपी उमेश सिंह से चुनाव के बाबत जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे हर हाल में जिले में निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी तरह के कड़े कदम उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि कहीं भी किसी वोटर को मतदान करने से रोकने व डराने की सूचना हो तो पहले से ही वहां के दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करें।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय जिलानिर्वाचन अधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जा रही है। शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल व कर्मचारी लगाये गये हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई प्रभावशाली टीमे बनी हैं। वहीं एसपी उमेश सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर काफी सुरक्षा है कई मोबाइल टीमें लगातार गश्त करेंगी। वोटरों को मतदान करने की पूरी आजादी होगी। वोटरों को प्रभावित करने व डराने की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

कहां हैं कितने उम्मीदवार अध्यक्ष सदस्य
नगर पालिका परिषद गोंडा 12 183
नगर पालिका परिषद नवाबगंज 09 106
नगर पालिका परिषद करनैलगंज 09 100
नगर पंचायत खरगूपुर 10 047
नगर पंचायत मनकापुर 05 043
नगर पंचायत कटरा 07 048
नगर पंचायत परसपुर 12 074
कुल - 64 511
इनसेट
नपाप/नपं क्षेत्रों में मतदाओं की तादात पुरूष महिला कुल मतदाता
नगर पालिका परिषद गोंडा 51284 43432 94716
नगर पालिका परिषद नवाबगंज 3956 3463 7419
नगर पालिका परिषद करनैलगंज 11314 10027 21341
नगर पंचायत खरगूपुर 7239 6089 13328
नगर पंचायत मनकापुर 6210 5713 11923
नगर पंचायत कटरा 2946 2697 5643
नगर पंचायत परसपुर 3665 2997 6641
कुल - 86,614 74,397 1,61,011

इनसेट
कुल नपाप/नपं, वार्ड और मतदेय स्थल वार्ड मतदेय स्थल
नगर पालिका परिषद गोंडा 27 125
नगर पालिका परिषद नवाबगंज 25 25
नगर पालिका परिषद करनैलगंज 25 25
नगर पंचायत खरगूपुर 10 10
नगर पंचायत मनकापुर 10 10
नगर पंचायत कटरा 10 10
नगर पंचायत परसपुर 15 15
कुल - 122 220
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें