फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 गांवों को गोद लेकर कुपोषण दूर करेंगे 63 अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
126 गांवों को गोद लेकर कुपोषण दूर करेंगे 63 अफसर
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश
ओडीएफ गांवों को मिलेगी प्राथमिकता
गोंडा। कुपोषण के शिकार बच्चों व गर्भवतियों के कुपोषण को दूर करने के लिए अफसर चिह्नित गांवों को गोद लेंगे। इन गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ घोषित हो चुके गांवों को प्राथमिकता दी जायेगी। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर जिले के 63 अफसरों ने दो-दो गावों को गोद लेकर वहां से कुपोषण को दूर करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण के शिकार बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए वर्ष 2015-16 मेें जिले के 57 अफसरो ने दो-दो गांवो को गोद लिया था। इस बार राज्य पोषण मिशन के परियोजना निदेशक ने इसमें आंशिक बदलाव करते हुए इसे स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने का फैसला किया है। इसके तहत अब स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से ओडीएफ घोषित हो चुके गांवों को प्राथमिकता दी जायेगी। परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिलाधिकारी जेबी सिंह नेे जिले के आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, स्वास्थ्य व ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों को अतिकुपोषित की श्रेणी में शामिल दो-दो गांवों को गोद लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें