फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पहले दिन 1,312 वकीलों ने किया मतदान

Tue, 20 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय सभागार में बार कौंसिल के चुनाव में शामिल हुए अ​धिवक्ता। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए हुए मतदान में मंगलवार को पहले दिन 1,312 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए हुए दीवानी न्यायालय सभागार में बनाए गए 21 बूथों पर मंगलवार को पहले दिन मतदान कराया गया। सभी बूथों पर न्यायालय कर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया चल सके। पहले दिन 2,851 मतदाता अधिवक्ताओं में से 1,312 मतदाताओं ने वोट डाला। नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट सूर्य प्रकाश सिंह स्वयं मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। चुनाव को लेकर दिन भर गहमागहमी भरा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें