फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 प्रभारी जेर्ई फिर बने टेक्नीशियन

Tue, 08 Sep 2015 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के चार जिलों में बिजलीघरों की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रभारी जेई, जिनका मूल पद टीजी टू (टेक्निीशियन ग्रेड टू) है, को दोबारा उनके मूल पद पर वापस भेजे जाने की कार्रवाई पावर कॉरपोरेशन ने शुरू कर दी है। हाल में पावर कारपोरेशन में हुई पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल को 13 नए जेई मिले हैं। इनको उन बिजलीघरों पर तैनाती दी जा रही है, जिसका काम अभी तक टीजी टू ग्रेड के बिजलीकर्मी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने बताया कि मंडल को 30 नए जेई की जरूरत है। जिसमें से 13 जेई उन्हें मिल गए हैं। जबकि 17 आने बाकी है। नए जेई की तैनाती बिजलीघरों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के आधार पर की जा रही है।

देवीपाटन मंडल को जो नए जेई पावर कॉरपोरेशन से मिले हैं, उसमें ओमप्रकाश गुप्त को गोंडा में खोरहंसा बिजलीघर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभी तक इस बिजलीघर की जिम्मेदारी एक साथ दो बिजलीघरों का चार्ज देख रहे प्रभारी जेई राकेश उपाध्याय संभाल रहे थे। वहीं मो.अरशद को बहराइच के नानपारा बिजलीघर भेजा गया है।
विज्ञापन


विजय तिवारी को श्रावस्ती के उरलेहवा, राकेश कुमार को गोंडा के आर्यनगर, अनीश कुमार को गोंडा के बेलसर, अनिल कुमार श्रीवास्तव को 11 केवी गोंडा नार्थ फीडर के साथ ही उतरौला फीडर पर नई तैनाती बतौर जेई दी गई है।

अभी तक इस बिजलीघर का काम प्रभारी जेई के तौर पर राकेश कुमार गुप्त देख रहे थे। वहीं बालकृष्ण प्रजापति को बहराइच के फखरपुर, प्रशांत त्रिपाठी को बहराइच के चिरैयाटांड, राजेन्द्र प्रसाद को बहराइच के मोतीपुर व पंचम को बहराइच के कैसरगंज व जरवलरोड बिजलीघर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंगलवार को आए तीन नए जेई में से एक जेई को इटियाथोक बिजलीघर पर तैनात किया गया है। जबकि दो जेई में एक की बहराइच व एक की बलरामपुर में तैनाती की गई है।

जिले में मौजूदा समय एहसान हुसैन करनैलगंज, राकेश कुमार उपाध्याय नवाबगंज, नीरज तिवारी डुमरियाडीह, बृजेन्द्र सिंह सुभागपुर, रामलाल कटराबाजार, मो. आरिफ परसपुर, अजमत अली धानेपुर व धर्मेंद्र पाठक बतौर प्रभारी जेई खरगूपुर बिजलीघर का काम देख रहे हैं। जिन्हें जल्द ही उनके मूल पद लाइनमैन पर रिवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें