फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जनशिकायत के निस्तारण में देवीपाटन मंडल प्रदेश में प्रथम

Wed, 01 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवीपाटन मंडल ने जून की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। मंडल को 110 में से 103 अंक प्राप्त हुए हैं। इससे पहले मई माह की रैंकिंग में भी मंडल 96 अंक के साथ दूसरे स्थान पर था।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण की नियमित निगरानी की जा रही है। शिकायतों के प्रभावी निस्तारण, नियमित समीक्षा और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण ही देवीपाटन मंडल प्रदेश की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें