फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12,540 घरों को मुफ्त मिलेगा पानी का कनेक्शन

Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अमृत योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घर तक जल्द ही जल पहुंचेगा। जल निगम घरों में पानी आपूर्ति का मुफ्त कनेक्शन कराएगा। जल निगम ने 12,540 कनेक्शन का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर कराकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




नगर पालिका क्षेत्र के 27 वार्डों में करीब 22,000 मकान हैं। पालिका प्रशासन ने अधिकांश घरों में वाटर सप्लाई कनेक्शन दे रखा है, लेकिन परिवार बढ़े तो एक ही घर में बंटवारे के बाद लोग अलग हुए और उन्हें कनेक्शन की जरूरत है। ऐसे करीब 300 लोगों को कनेक्शन की जरूरत है। अभी जल निगम ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसकी स्वीकृति से पहले इन घरों के लोगों को कनेक्शन लेने के लिए पालिका प्रशासन को 560 रुपये शुल्क देना पड़ रहा है।
जल निगम के सहायक अभियंता विश्वास कश्यप ने बताया कि हर घर जल पहुंचाने की योजना के तहत गोंडा नगर पालिका क्षेत्र के घरों का सर्वे कराया गया। 12,540 कनेक्शन की जरूरत है। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर कराकर कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


500 कनेक्शन देकर अमृत 01 योजना का काम ठप



500 कनेक्शन देने के बाद अमृत 01 योजना काम ठप हो गया। जल निगम की ओर से वर्ष 2020-21 में शहर के 27 वार्डों में हर घर जल पहुंचाने का काम शुरू कराया गया था। जल निगम ने शहर के घरों में कनेक्शन भी किए, लेकिन कुछ दिनों बाद कम ठप कर दिया। इससे तकरीबन 700 लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें