फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण की रफ्तार, पूर्व मंत्री व एडी हेल्थ समेत 124 संक्रमित

विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट में बिना मास्क लगाए चुनाव चिन्ह वितरण करते अधिकारी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को पूर्व मंत्री व एडी हेल्थ समेत 124 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 545 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने जिले एक निजी अस्पताल में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई थी जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी। पूर्व मंत्री रविवार को कलेक्ट्रेट में घंटों तक रहे तथा विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात की। वहीं अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आनंद ओझा भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
रविवार को रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर कोरोना की जांच की गई। जिसमें 124 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गयी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जिन जिलों में कोरोना के 509 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वहां जिलाधिकारी वीकेंड लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 545 हो गई है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताह के अंत मे शनिवार व रविवार को बाजार बंद रखने व नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से पूरे जिले में हाहाकार मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों से लेकर आम लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।
कलेक्ट्रेट में रविवार को भी पंचायत चुनावों को लेकर भीड़ भाड़ रहा। जिम्मेदार अधिकारी से लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक भी कोविड नियमों की खिल्लियां उड़ाते दिखाई दिए। लोग बिना मास्क लगाए भीड़ में चुनाव चिन्ह पाने का इंतजार कर रहे थे। तो जिम्मेदार अधिकारी व सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी को भी मास्क पहनना नागवार गुजरा। लोग कोरोना संक्रमण को लेकर एकदम बेफिक्र दिखाई पड़ रहे हैं। बाहर निकलते समय न तो मास्क पहन रहे हैं न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें