फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1,218 विद्यार्थियों ने दी आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा

Sun, 09 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुल 1,400 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,218 ने परीक्षा दी। 182 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला व जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार को विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला। जीजीआईसी में 512 के सापेक्ष 454 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 408 छात्रों ने परीक्षा दी। 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला में 408 के सापेक्ष 356 छात्रों ने परीक्षा दी। 52 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें