फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवार्य सेवानिवृति को शिथिल कर्मचारियों व अधिकारियों की होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
काम में ढीले कर्मचारियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
विज्ञापन


गोंडा। नौकरी करने वाले ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों की स्क्रीनिंग होगी जिन्होंने 50 वर्ष की आयु पूरी ली है और अपने कार्य में शिथिल हैं। ऐसे कर्मचारियों व शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

अधिकारियों के दक्षता की स्क्रीनिंग शासन स्तर से तथा कर्मचारियों की स्क्रीनिंग जिला कमेेटी द्वारा किया जाएगा। उन कर्मचारियों व अधिकारियों की स्क्रीनिंग पर अधिक ध्यान दिया जाएगा जिनके खिलाफ कोई शिकायत या जांच प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की बैठक के बाद सभी जिलों में विभागवार पत्र जारी किया गया है। शिक्षा विभाग में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की दक्षता निर्धारण करने के लिए सहायक शिक्षा निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय तथा खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित ब्लाक की एक कमेटी बनाई गई है।

यह स्क्रीनिंग 30 जुलाई तक होनी थी लेकिन यहां अधिकारियों ने अभी किसी प्रकार की स्क्रीनिंग ही नहीं की। शिक्षा विभाग में करीब नौ हजार शिक्षक व कर्मचारी कार्यरत हैं।

अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए सक्रीनिंग ही नहीं की गई। इसी तरह विकास विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों में स्क्रीनिंग के लिए बनाई गई कमेटी ने अब तक कार्य शुरू ही नहीं किया है।
विज्ञापन


आयुक्त सुुधेश कुमार ओझा ने बताया कि मंडल में स्क्रीनिंग के लिए कमेटी बनाई गई है। इसमें कर्मचारियों की जिलेस्तर पर तथा अधिकारियों की शासन स्तर पर दक्षता निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें