प्रधामंत्री आवास से ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की छुट्टी
रोजगार सेवक व टीए करेंगे आवासों की जियो टैगिंग
खरगूपुर गोंडा। प्रधानमंत्री आवासों में हो रही धांधली को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस योजना से ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की की छुट्टी कर दी है। अब ब्ला:कों में प्रधानमंत्री आवास के जियो टैगिंग की जिम्मेदारी ग्राम रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक संभालेंगे। गुरुवार को रुपईडीह ब्लॉक में रोजगार सेवकों की बैठक में परियोजना निदेशक यह अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए रोजगार सेवकों को ईमानदारी के काम करने की नसीहत दी।
ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक वीरपाल ने गुरुवार को रुपईडीह ब्लॉक पर रोजगार सेवकों की बैठक ली। रोजगार सेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवासों के चयन से अब ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की छुट्टी कर दी गई है। अब रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक इन प्रधानमंत्री आवास के चयनित लाभार्थियों की जियो टैगिंग कराएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी ग्राम पंचायत में अपात्रों को आवास के लिए चयनित किया गया है तो रोजगार सेवक उसकी सूचना खंड विकास कार्यालय में उपलब्ध करा दें। अपात्रों के खाते से आवास की धनराशि को वापस कराया जाएगा। पीडी ने कहा कि जितने लोगों का मास्टर रोल निकल चुका है उन्हें आठ दिन के अंदर भुगतान कराएं। इसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे मजदूरी की दो गुनी धनराशि की वसूली की जाएगी।