फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छापेमारी में पकड़ी चार सौ लीटर शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने छापेमारी में पकड़ी चार सौ लीटर शराब
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर गंाव में अवैध कारोबार का खुलासा
फोटो-1
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। स्पेशल पुलिस टीम ने देहात कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर जाट गांव के मजरे खालेपुरवा में सोमवार की रात छापा मारकर 4 सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मौके से शराब बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने पे्रस मीटिंग बुलाकर इस अवैध गोरखधंधे खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को स्पेशल पुलिस टीम के प्रभारी बृजेंद्र पटेल को कोतवाली देहात क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के मजरे खालेपुरवा में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर स्पेशल पुलिस टीम ने देहात कोतवाली पुलिस टीम के साथ मिलकर खालेपुरवा गांव में छापा मारा। इस दौरान टेढ़ी नदी के किनारे तीन लोग शराब बनाते मिले। पुुलिस ने तीनों लोगो को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि मौके से 26 डिब्बों में तैयार कर रखी गई 4 सौ लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 3 ड्रम, पांच किलो नौसादर व शराब बनाने के ढेर सारे उपकरण बरामद किए गए। इस मामले में देहात कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस टीम में पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम के दरोगा विनोद कुमार गुप्ता,राम अशीष यादव,आरक्षी विनोद यादव,शिवपाल सिंह,अमित यादव,अश्वनी सिंह,अभिनेष पांडेय,विजय राय,अखिलेश कुमार निगम व देहात कोतवाली के एसएसआई मनीष पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें