इटियाथोक (गोंडा)। सुभागपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित पारासराय के सांवकपुरवा के पास रेल ट्रैक पार करते समय शुक्रवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
ग्राम प्रधान कृष्णवती सिंह के प्रतिनिधि चतुर सिंह ने बताया कि रंजीत कुमार (19) पुत्र सेतु ग्राम सांवकपुरवा पारासराय का शुक्रवार की सुबह अपने गांव के समीप गोंडा-बलरामपुर रेल ट्रैक पार कर रहा था तभी उसकी ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।