फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1205 मतपेटियों की हुई आपूर्ति, जल्द आएंगे बैलेट पेपर

Mon, 10 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद तहसीलों से पांडुलिपियां लगभग जमा हो चुकी है। कानपुर से 1205 मतपेटियों की आपूर्ति हो गई है, बाकी मतपेटियों की जल्द आपूर्ति होगी। वहीं, चुनाव कराने के लिए जल्द बैलेट पेपर की भी आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 1192 पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए तहसीलों से लगभग हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा हो चुकी हैं। वहीं, डुप्लीकेट मतदाताओं के पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। 20 नवंबर तक पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। 24 नवंबर तक तहसीलों स्तर से हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा करने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई। इसके बाद मतदाता सूची की फीडिंग काम काम पूरा किया जा जाएगा।
12 नवंबर को टीम दिल्ली बैलेट पेपर लेने के लिए जाएगी। बैलेट पेपर की आपूर्ति के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले में सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। हस्तलिखित पांडुलिपियां लगभग जमा हो चुकी हैं। कुछ पंचायतों की हस्तलिखित पांडुलिपियां नहीं जमा की गई हैं। अधिकारियों की ओर से तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

2410 मतपेटियों का हुआ था आवंटन
अधिकारियों ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए करीब 15 हजार से अधिक मतपेटियों की जरूरत होगी। इसमें पहले से चुनाव कार्यालय के पास मतपेटियां उपलब्ध हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 2410 नई मतपेटियों का आवंटन किया गया। इसमें से आधी मतपेटियों की आपूर्ति हो चुकी है। बाकी मतपेटियों की जल्द आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें