फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1.20 लाख रुपये में पिता ने कुशीनगर की महिला के हाथ मासूम को बेचा

Mon, 10 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। सुभान अली ने 1.20 लाख रुपये में अपने पांच दिन के बच्चे को कुशीनगर की महिला के हाथ बेच दिया। पुलिस ने पिता और बच्चे को खरीदने वाली सरीकुन निशा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, तो वह बच्चे को लेकर गोंडा पहुंच गई। इसके बाद मासूम को मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी सुभान अली आर्थिक रूप से कमजोर है। उसको एक बेटा पहले से है। 30 अक्तूबर को महिला अस्पताल में पत्नी फूलमती ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर फूलमती घर पहुंची। पांच नवंबर को कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के लाल पैकोलिया निवासी सरीकुन निशा ने सुभान अली से 1.20 लाख रुपये में बच्चे का सौदा तय किया।
गांव के ही नियाज ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुभान अली व खरीदार सरीकुन निशा के खिलाफ केस दर्ज कर ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एचटीयू) को प्रकरण भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अब एचटीयू टीम करेगी।
विज्ञापन

तो ऐसे हुआ संपर्क
खोरहंसा पुलिस चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि फूलमती के पड़ोस में रहने वाली महिला का संपर्क सरीकुन निशा से था। सरीकुन निशा के पति सिराजुल्ल अंसारी दुबई में रहते हैं। उनकी छह बेटियां हैं। ऐसे में सरीकुन निशा परेशान रहती थी। उसने गोंडा में रहने वाली अपनी मित्र से संपर्क किया। कहा कि अगर कोई अपने बच्चे को बेचना चाहे तो वह खरीद लेगी। इस पर सुभान के घर बच्चा पैदा होने पर पड़ोसी महिला ने बातचीत की और सौदा 1.20 लाख रुपये में तय हो गया। पुलिस अब मामले में अन्य की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें