फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गांवों में सात दिनों से बिजली गुल

Fri, 21 Aug 2015 11:24 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन महकमा के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश  व्याप्त है। लोगों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र भेजकर आपूर्ति दुरुस्त कराने  की मांग की है। शीघ्र आपूर्ति में सुधार न होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर का जहंदरिया फीडर से  जुड़े उपभोक्ता सीके राना, रामसरन, नंदलाल चौरसिया, अरविन्द सिंह, विनोद  कुमार, बाबादीन, चंद्र प्रकाश, रक्षाराम व राम नेवास आदि ने एक्सईएन को  भेजे गए पत्र में कहा है कि क्षेत्र के 12 गांवों में पिछले सात दिनों से  विद्युत आपूर्ति ठप है।

तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पावर कॉर्पोरेशन के जेई व कर्मचारियों को समस्या का निराकरण कराने के  लिए कई बार कहा गया लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। बिजली आपूर्ति न मिलने से करीब छह हजार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने समस्या का शीघ्र निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीओ  पावर कॉर्पोरेशन राम अचल ने बताया कि शीघ्र ही तकनीकी खराबी दूर कराकर  आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें