फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार नकदी व 50 हजार के जेवर उड़ाए

Thu, 10 Sep 2015 11:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कौड़िया क्षेत्र के कोचवा गांव के रहने वाले किशन कुमार ने बताया कि वह बुधवार की देर रात अपने घर के बरामदे में परिवार के संग सो रहा था। तभी देर रात छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुस आए।
विज्ञापन


चोरों ने कमरे में रखी अटैची लेकर फरार हो गए। किशन के मुताबिक अटैची में 12 हजार रुपये नकदी, 50 हजार रुपये के जेवर व कपड़े रखे थे। किशन ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो उसे चोरी की जानकारी हुई।

इस मामले में किशन कुमार ने थाना कौड़िया में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कौड़िया आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें