फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे में नौकरी के नाम पर 12 लोगों से ठगी

Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जालसाज ने खुद को रेलवे भर्ती बोर्ड का सदस्य बताकर महिला सहित 12 लोगों से रेलवे में नौकरी के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर लखनऊ में परीक्षा भी दिला दी। खरगूपुर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के वंशा पुरवा केशवपुर पहड़वा निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि खरगूपुर के मिश्रौलिया गांव निवासी द्वारिका प्रसाद गोंडा मुख्यालय में मकान का निर्माण करा रहे थे। आकाश ने वहां शटरिंग का काम किया था। इसी बीच द्वारिका प्रसाद ने खुद को रेलवे भर्ती बोर्ड का सदस्य बताकर आकाश व उनकी पत्नी को रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए द्वारिका ने आकाश से चार लाख पचास हजार रुपये अपने खाते में कई बार में जमा करा लिए। आरोप है कि कई माह बीतने पर भी नौकरी नहीं लगी। दबाव बनाने पर द्वारिका आकाश व उनकी पत्नी को नौकरी के लिए परीक्षा दिलाने लखनऊ ले गया। फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा भी दिला दी मगर ढाई वर्ष बाद भी नौकरी नहीं मिली।
आकाश के मुताबिक जानकारी करने पर पता चला कि द्वारिका इसी तरह दस अन्य लोगों को भी रेलवे में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठग चुका है। आकाश के मुताबिक रकम का तगादा करने पर आरोपी द्वारिका व उसके पुत्र ने फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित आकाश के मुताबिक आरोपी द्वारिका ने रेलवे में नौकरी के नाम पर कोतवाली देहात के सुल्तानजोत निवासी भानु प्रताप सिंह से पांच लाख रुपये, आकाश सिंह से ढाई लाख, वीरपुर विशेन गांव निवासी गिरीश चंद शर्मा से दो लाख, अमरीश शर्मा से 1.90 लाख, वंशापुर नरायनपुर ईंधा निवासी विजय कुमार से 1.43 लाख, भदुहा तरहर निवासी रामदेव से 1.25 लाख, कोतवाली नगर के घोसियाना केशव पहड़वा गांव निवासी वाजिद खान से 1.47 लाख, परसपुर के पुरैना गांव निवासी चंद्रप्रकाश दुबे से 2.50 लाख, वजीरगंज के पूरेहेम चंदापुर निवासी सुरजीत शर्मा से एक लाख व सुनील दत्त शर्मा से 62500 रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारिका प्रसाद व उसके पुत्र के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें