फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही लगेंगे 12 नए ऑक्सीजन प्लांट, 02 की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जनपद में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न होने पाए इसके लिए जिले के जनप्रतिनिधियों ने आक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए खुलकर हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि एल-2 कोविड चिकित्सालय में पीएम केयर्स फंड से आक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ ही 10 और आक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
इसमें जिला चिकित्सालय गोंडा में राज्य आपदा मोचक निधि से, सीएचसी वजीरगंज में समाज कल्याण मंत्री, सीएचसी मनकापुर में सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, सीएचसी परसपुर में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, सीएचसी छपिया में विधायक गौरा प्रभात वर्मा, सीएचसी इटियाथोक में विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, सीएचसी हलधरमऊ में विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, सीएचसी तरबगंज में विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय, सीएचसी करनैलगंज में विधायक करनैलगंज कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया तथा सीएचसी पण्डरीकृपाल में विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह द्वारा प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाधिकारी के प्रयास से सीएचसी काजीदेवर में वेब ग्रुप/ धनौरा शुगर मिल द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाने के लिए सहमति दी गई जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही काजीदेवर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का काम चालू हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए शासन को संदर्भित कर दिया गया है तथा जल्द ही जिले में 12 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें