फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 करोड़ से गैराचौकी से अयोध्या तक बनेगा टू लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
63 करोड़ से गैराचौकी से अयोध्या तक बनेगी टू लेन रोड
विज्ञापन


गोंडा। डुमरियागंज से गौरा चौकी होते हुए अयोध्या मार्ग तक 26.63 किमी लंबी टू-लेन मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। शासन ने गौराचौकी से अयोध्या तक टू-लेन मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दे दी है और सड़क निर्माण का बजट जारी कर दिया है।

इस मार्ग के निर्माण पर 63 करोड़ 16 लाख का बजट भी जारी कर दिया है। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुुरू कर दी है। जल्द ही इस सड़क के निर्माण के लिए शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


गौरा विधानसभा क्षेत्र के गौरा क्षेत्र को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज मार्ग से और अयोध्या मार्ग से जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री ने बीते दिनों गोंडा के एक कार्यक्रम में की थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर पीडब्लूडी ने सड़क का सर्वे किया और तीन जनपदों के प्रमुख मार्गों से गौरा चौकी को जोड़ने की पहल को मुकाम दिया। डुमरियागंज मार्ग से गौरा चौकी होते हुए अयोध्या मार्ग को जोड़ने के लिए 26.63 किमी सड़क के निर्माण का प्रस्ताव भेजा।

इस मार्ग के निर्माण के लिए 63 करोड़ 16 लाख रुपये का बजट मांगा। शासन ने बजट को स्वीकृत कर जारी कर दिया। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।

डुमरियागंज से अयोध्या मार्ग तक बन रही सड़क से गौरा चौकी बाजार को नई पहचान हासिल होगी। गौरा चौकी शहर से करीब 45 किमी दूर स्थित है और पिछडे़ क्षेत्रों में माना जाता है।

यहां के लोगों को गोँडा शहर आने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यही नही बस्ती भी जाने वाला मार्ग ठीक नही है। अब नई सड़क से बाजार की स्थिति में सुधार होगा और बड़े वाहन भी गौरा चौकी से होकर गुजरेंगे। इससे बाजार का विकास भी होगा।
विज्ञापन


विधायक प्रभात वर्मा का कहना है कि गौरा चौकी बाजार मुख्य मार्गों के संर्पक से जुड़ा नही था। इस सड़क निर्माण से सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के साथ ही बस्ती व अयोध्या के साथ ही गोंडा शहर के लिए अच्छी सड़क मिलेगी।

सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है और निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इसी महीने कार्य शुरु हो जाएगा।
देवेन्द्र मनि, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें