फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर नाबालिग से चार दिनों तक किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बंधक बनाकर नाबालिग से चार दिनों तक गैंगरेप

वजीरगंज गोंडा। चौदह कोसी परिक्रमा गई नाबालिग लड़की को गांव के ही 3 लोग बरगला कर भगा ले गए और अज्ञात स्थान पर 4 दिनों तक दुष्कर्म किया। फिर 1 नवम्बर की रात में गोंडा फैजाबाद मार्ग पर अचलपुर चौराहे पर छोड़ कर चले गये।

पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज कराए केस में आरोप लगाया गया है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 29 अक्टूबर को अयोध्या चौदह कोसी परिक्रमा को गयी थी।
विज्ञापन


शिव कुमार, लल्ला यादव, राम प्रसाद निवासीगण हजरतपुर उसे अयोध्या से ही बहला फुसला कर भगा ले गए और अज्ञात स्थान पर 4 दिन रोक कर दुष्कर्म किया। उसे 1 नवम्बर की रात 1 बजे अचलपुर चौराहे पर अकेली छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और कहानी अपने परिवार वालों को सुनाई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसला कर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें