फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी से मांगी 25 लाख रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व बसपा प्रत्याशी से मांगी 25 लाख रंगदारी

गोंडा। बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और पेट्रोलपंप के मालिक संतोष तिवारी पुत्र अटल बिहारी तिवारी से गुरुवार की देर रात मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल करके 25 लाख की रंगदारी मांगी है।

कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये रंगदारी न देने पर पूर्व प्रत्याशी को बलरामपुर के बहादुरापुर स्थित उनके पेट्रालपंप पर जान से मारने की धमकी दी है। पूर्व प्रत्याशी ने कोतवाली नगर में रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ डरा-धमकाकर रंगदारी मांगने व ऑनलाइन धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के आईटीआई रोड सिविल लाइंस के रहने वाले बसपा के पूर्व प्रत्याशी और पेट्रोलपंप के मालिक संतोष तिवारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।

फोने करने वाले ने उन पर जातिगत टिप्पणी की। संतोष के मुताबिक उन्होंने फोन काट दिया तो दोबारा उसी नंबर से कॉल आई, जब दोबारा कॉल रिसीव की तो उसने उसने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

रंगदारी न देने पर बहादुरापुर स्थित उनके पेट्राल पंप पर न जाने की उन्हें धमकी दी। संतोष ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें रंगदारी देने से पहले पेट्रोलपंप पर जाने पर गोली मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष तिवारी ने कोतवाली नगर में रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें