सेंध लगाने में असफल चोरों ने दुकान में लगाई आग
गोंडा। तरबगंज मार्ग पर बिजली भवानी मंदिर के समीप स्थित बीज की दुकान की पिछली दीवार में रविवार की देर रात चोरों ने सेंध काटने का प्रयास किया। सेंध काटने में असफल चोरों ने दुुकान में आग लगा दी।
जिससे पूरी दुकान का सामान जलकर राख हो गया। आग से 12 लाख रुपए का नुकसान हुुआ है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलवा बनघुसरा गांव के रहने वाले रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि तरबगंज मार्ग पर बिजली भवानी मंदिर के समीप वह बीज की दुकान करते हैं।
रमेश के मुताबिक रविवार की शाम दुकान का सामान आया था। उस उतरवाने के बाद देर रात 11 बजे वह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। तभी देर रात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध काटने का प्रयास किया। मगर वह असफल हो गए।
इसके बाद चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में लगे रोशनदान को तोड़ दिया और अंदर घुसकर दुकान में आग लगाने के बाद फरार हो गए। आधी रात के बाद दुकान के समीप के ही रहने असलम की मां ने दुकान में आग लगी देखी तो फोन पर सूचना दी।
रमेश ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो पूरी दुकान का सामान जलकर राख हो चुका था। रमेश ने बताया कि आग से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।