फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से तंग छात्रा ने दी आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न से तंग छात्रा ने दी आत्महत्या की चेतावनी
विज्ञापन


गोंडा। परिवारिक उत्पीड़न से तंग लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की एक छात्रा ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। एसपी कार्यालय में पुलिस मुखिया से अपनी व्यथा सुनाने आई छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके पिता व सौतेले भाई उसकी मां तथा उसे जान से मार देने की साजिश रच रहे हैं। जिसके तहत उसकी मां को नशीली दवाएं दी जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी व्यथा सुनाने आई सरकुलर रोड निवासिनी एक छात्रा ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि उसके पिता व सौतेला भाई लगातार उसका तथा उसकी मां का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


मेरी मां को जबरदस्ती नींद की गोलियां खिलाई जा रही हैं। ताकि वह मानसिक रोगी हो जाए। इसके अलावा पिता व भाई साजिशकर उसे भी मानसिक रोगी घोषित करने की साजिश रच रहे हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में कामर्स की छात्रा है।
विज्ञापन


आगे पढ़ना चाहती है लेकिन उसके पिता ने पढ़ाई छुड़वाकर उसकी मां तथा उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसने बताया कि वह तीन माह से लगातार अपनी तथा अपनी मां की सुरक्षा का गोहार लगा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है, इसलिए यदि उसे शीघ्र न्याय न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें