फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर वीडीओ निंलबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी रिपोर्ट लगाने पर वीडीओ निलंबित
विज्ञापन


गोंडा। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत को बिना देखे ही बेलसर ब्लॉक में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने उसे दूसरे विभाग से संबंधित होना बताकर फर्जी रिपोर्ट लगा दी। इस लापरवाही पर जिला विकास अधिकारी ने वीडीओ को निलंबित कर दिया है।

बेलसर ब्लाक के बरौली गांव के रहने वाले रामप्रीत ने आनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर गांव में इंदिरा आवास आवंटन में गड़बड़ी व तालाब खोदाई में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस शिकायती पत्र की जांच बेलसर ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विजय बहादुर सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन विजय बहादुर ने इसकी जांच तो दूर इसे खोलकर देखना भी जरूरी नहीं समझा और इस शिकायत को राजस्व विभाग से संबंधित बताकर खंड विकास अधिकारी को वापस कर दिया।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी ने इसे लापरवाही मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी जिला विकास अधिकारी वीरपाल ने वीडीओ विजय बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हे झंझरी विकास खंड से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें