प्रतिभा खोज के लिए परीक्षा 29 को
गोंडा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2018-19 तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्यस्तरीय परीक्षा 2017-18 का आयोजन निदेशक मनोविज्ञानशाला उप्र इलाहाबाद की ओर से किया गया है। 29 सिंतंबर 2017 को यह परीक्षा फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा में होगी।
जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कालेज से प्राप्त और जमा किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2018-19 में ऐसे छात्र जो शैक्षिक सत्र 2016-17 में 55 प्रतिशत अंक (सामान्य वर्ग) व 50 प्रतिशत अंकों के साथ (अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग) के साथ कक्षा 7 की परीक्षा उत्तीर्ण की है और शैक्षिक सत्र 2017-18 में राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा 8 में अध्य्यनरत हो और जिसकी आय रुपए डेढ़ लाख से अधिक न हो, अपना आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। वहीं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2017-18 में सम्मिलित होने के लिए ऐसे छात्र जो किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10 में अध्य्यनरत हैं, अपना आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य जाति के अभ्यर्थियों से 50 रुपये व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों से 30 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।