फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर लगाया बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य अधिकारी ने थानाध्यक्ष पर लगाया बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे थाने
एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित की जांच टीम
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज (गोंडा)। सेना के एक अधिकारी ने थानाध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एसपी, सीओ व एसडीएम से मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। मामला थलसेना के अधिकारी से जुड़ा है। थाना परसपुर के ग्राम राजापुर पूरे वलिकरन निवासी जेपी सिंह सेना में आयुक्त अधिकारी कनिष्ठ पद पर तैनात है। तथा सपरिवार डयूटी वाले स्थान पर रहते है। छुटटी बिताने अपने गांव आये हुए थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा उनके घर के सामने पड़ी ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। यही नहीं उक्त जमीन संबन्धी मामले में उन्हीं दबंगो के विरुद्ध लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम व एसडीएम न्यायालय पर भी मुुकदमा विचाराधीन है। निर्माण को रोंकवाने के लिए प्रार्थनापत्र लेकर जब जेपी सिंह थाना परसपुर पहुंचकर उन्होंने थाना प्रभारी को अपना परिचय बताया तो वह उन पर भड़क गया और बोला बोले पहले स्थगन आदेश लाओ तब हम देखेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम अर्चना वर्मा ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में जांच टीम का गठन किया है जो भूमि के मामले की जांच करेगी। उसके बाद कार्रवाई की जाऐगी। सीओ करनैलगंज सबीहुल हम्द का कहना है कि इस प्रकरण में एसओ को निर्देशित किया है। सेना अधिकारी से अभद्रता जैसी कोई बात सामने नहीं आयी है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र पांडेय का कहना है कि सेना का कोई अधिकारी उनसे नहीं मिला है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें