फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना एस्टीमेट व अनुमति के शिफ्ट कर दी 11 हजार केवी की लाइन

Tue, 24 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के तुलसीपुर बाबा कुट्टी के पास बनाई गई लाइन। स्रोत: वीडियोग्रैब 
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।आरोप है कि एक अकुशल संविदा कर्मी ने बिना एस्टीमेट और विभागीय अनुमति के ही 11 हजार केवी विद्युत लाइन को स्थानांतरित कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारी चेते। इस मामले में मंगलवार को अवर अभियंता अरुण कुमार की तरफ से आरोपी संविदा कर्मी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी संविदा कर्मी नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात है। उसके पास कोई तकनीकी जानकारी नहीं है। इसके बावजूद ढेमवा घाट तुलसीपुर मजरा के बाबा कुटी के पास 11 हजार केवी लाइन को बिना किसी विभागीय अनुमति व एस्टीमेट प्रस्तुत किए स्थानांतरित कर दिया गया। अवैध तरीके से स्थानांतरित की गई विद्युत लाइन आमजन के लिए घातक हो सकती है। ऐसे में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
आरोप है कि संविदा कर्मी ने अपने निजी लाभ के लिए एक कंपनी से मिलीभगत करके 11 हजार केवी की लाइन को तैयार कर शिफ्ट किया है। इसमें विभागीय अफसरों के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है। मामला सार्वजनिक होने के बाद अब कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि अवर अभियंता की ओर से तहरीर दी गई है। इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पूरे मामले में उठ रहे गंभीर सवाल
मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अवर अभियंता ने भले ही थाने में शिकायत दर्ज करा दी हो, लेकिन इस काम में उपयोग हुई विभागीय सामग्री की पूर्ति भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है। ऐसे में बिना विभागीय अफसरों की संलिप्तता के इतना बड़ा काम करना एक संविदा कर्मी के लिए संभव नहीं है। संविदाकर्मी द्वारा बिना अनुमति किए गए इस कार्य से विद्युत विभाग को करीब तीन लाख रुपये के राजस्व की चपत लगी है। लाइन शिफ्ट करने में चार पुराने पोल तोड़े गए और सात नए पोल लगाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें