फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 11 छात्रों ने लिया प्रवेश

Thu, 26 Sep 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा ​स्थित मेडिकल कॉलेज। - संवाद
विज्ञापन
महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को पांच नए छात्रों का दाखिला ऑल इंडिया कोटे से विभिन्न प्रदेशों के 14 छात्रों का हुआ आवंटन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में ऑल इंडिया कोटे से बुधवार को पांच नए छात्रों के साथ अब तक 11 छात्रों ने प्रवेश ले लिया गया। तीन छात्र अभी भी प्रवेश से वंचित हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत 27 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
गोंडा मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने बाद द्वितीय चरण के काउंसलिंग के विकल्प में गोंडा मेडिकल कॉलेज का नाम जुड़ गया। शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसिलिंग का परिणाम जारी कर दिया गया। जिसमें पहले चरण में ऑल इंडिया कोटे से 14 छात्र प्रवेश के लिए चयनित हुए। एक सीट केंद्र शासित प्रदेश के लिए रिजर्व कर दी गई। बुधवार शाम तक 11 छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद तीन अक्तूबर से राज्य कोटे की एमबीबीएस 85 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन



इसी महीने के अंतिम सप्ताह से चलेंगी कक्षाएं

द्वितीय चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन से आठ अक्तूबर तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। 11 अक्तूबर को काउंसिलिंग का परिणाम जारी किया गया। 12 से 18 अक्तूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करने की निर्धारित तिथि है। तीसरे चरण के काउंसिलिंग में राज्य कोटे से सभी 85 सीटों पर छात्र आवंटित होने की संभावना है। जिसके बाद अक्तूबर के चौथे सप्ताह से कक्षाएं शुरू होंगी। पहले समेस्टर में तीन प्रमुख विषय एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री व फिजियोलॉजी की पढ़ाई होनी है। प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि बाकी तीन छात्र भी संपर्क कर चुके हैं। जल्द ही प्रवेश प्रकिया पूरी कर कक्षाएं संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें